भारतीय डाक विभाग संभाग द्वारा लगाया गया आधार शिविर | New India Times

इदरीस मंसूरी, गुना (मप्र), NIT:

भारतीय डाक विभाग संभाग द्वारा लगाया गया आधार शिविर | New India Times

भारतीय डाक विभाग गुना डाक संभाग के द्वारा उन नागरिकों तक आधार से संबंधित सुविधाओं को पहुंचाने के लिए जो डाकघर में आने में सक्षम नहीं हैं, आधार कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, इसी तारतम्य में संभाग का पहला कैंप जिला जेल गुना में दिनांक 15 दिसंबर को लगाया गया है, जिसका शुभारंभ डाक अधीक्षक विनय श्रीवास्तव एवं उपअधीक्षक जेल जे एस बाथम की उपस्थिति में किया गया।

भारतीय डाक विभाग संभाग द्वारा लगाया गया आधार शिविर | New India Times

इस कैंप के माध्यम से जेल विभाग के सभी कर्मचारी एवं बंदियों के लिए आधार की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिसमें आधार अपडेशन एवं आधार नवीनीकरण का काम निःशुल्क जिला जेल गुना में किया जाएगा। आधार कैंप में डाक विभाग की तरफ से रवीन्द्र भार्गव सहायक अधीक्षक, सचिन तिवारी सिस्टम मेनेजर, कृष्कांत भार्गव, कु रुखसार बानो, नीलेश धाकड़ को दायित्व प्रदान किया गया है। उक्त आधार शिविर दिनांक 15 से 16 दिसंबर को जिला जेल में किया जा रहा हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version