मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन-2023 (उत्तरार्द्ध) हेतु ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किये गये हैं। बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल ने पंचायतों के उप निर्वाचन 2023 (उत्तरार्द्ध) अंतर्गत विकासखण्ड बुरहानपुर/खकनार में पंच पद एवं विकासखण्ड खकनार में जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन एवं ईव्हीएम संबंधित कार्य हेतु विकासखण्ड बुरहानपुर अंतर्गत शा.उ.मा.वि नेपानगर से प्राचार्य श्री अरूण महाजन, शा. पॉलिटेक्निक बुरहानपुर प्राचार्य श्री दीपक शाह शा.उ.मा.वि.पुरूषार्थी वार्ड प्रधान प्राचार्य श्री संजय अगवानी को मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किया गया है। वहीं विकासखण्ड खकनार अंतर्गत शा.उ.मा.वि. खकनार व्याख्याता श्री आशीष पटेल, शा.उ.मा.वि. खकनार व्याख्याता श्री प्रकाश चौधरी एवं शा.उ.मा.वि. शाहपुर से उ.मा.शिक्षक श्री धर्मेन्द्र देशमुख को नियुक्त किया गया है।
