विकसित भारत संकल्प यात्रा वेन के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का 16 दिसंबर से होगा प्रचार प्रसार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विकसित भारत संकल्प यात्रा वेन के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का 16 दिसंबर से होगा प्रचार प्रसार | New India Times

विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में रूट चार्ट अनुसार आई.ई.सी. वेन के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार 16 दिसम्बर 2023 शनिवार से किया जायेगा। बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार रूर्ट चार्ट निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का संदेश वाचन, फिल्म प्रदर्शनी, शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार, तकनीकी सत्र-ड्रोन प्रदर्शन, प्रकृतिक खेती, स्वाइल हेल्थ कार्ड, उन्नत तकनीक आदि की जानकारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरण किया जायेगा। संकल्प यात्रा हेतु जिला स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति सृष्टि जयंत देशमुख को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में भी नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है।

’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ यात्रा के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है। जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति में कलेक्टर अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सदस्य-सचिव, उपसंचालक कृषि विभाग, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग, लीड बैंक मैनेजर, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग, कार्यपालन यंत्री पीएचई विभाग, जिला खाद्य अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर/नेपानगर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुरहानपुर/खकनार को सदस्य बनाया गया है। यह समिति आई.ई.सी वेन का तिथिवार वार्डवार रूटचार्ट एवं कार्यक्रमों का निर्धारण करेगी। वहीं नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में भी समिति के माध्यम से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version