आगरा में ताज को लेकर एआईएमआईएम व योगी सरकार आमने सामने, योगी के खिलाफ़ लगे होर्डिंग को भाजपा कार्यकर्ताओं ने फाडा | New India Times

आबिद कुरेशी, आगरा ( यूपी ), NIT; ​आगरा में ताज को लेकर एआईएमआईएम व योगी सरकार आमने सामने, योगी के खिलाफ़ लगे होर्डिंग को भाजपा कार्यकर्ताओं ने फाडा | New India Timesताजनगरी में ताजमहल पर हुकूमत के फैसले के बाद ऑल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिला अध्यक्ष आगरा अल्हाज़ मुहम्मद इदरीस अली ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है।अल्हाज इदरीस अली ने जिला मुख्यालय पर होर्डिंग लगाकर मुख्यमंत्री को आगरा में न आने की चेतावनी दे डाली है। होर्डिंग लगने के कुछ देर के बाद बी जे पी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी और वरिष्ठ भाजपा नेता कु शैलराज सिंह के नेतृत्व में होर्डिंग को फाड़ दिया गया। ​
आगरा में ताज को लेकर एआईएमआईएम व योगी सरकार आमने सामने, योगी के खिलाफ़ लगे होर्डिंग को भाजपा कार्यकर्ताओं ने फाडा | New India Timesहोर्डिंग पर आगरा संसद प्रवक्ता शरद चौहान ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि डी एम आफिस के सामने सहित कई स्थानों पर एक मुस्लिम संगठन द्वारा लगाये गये होर्डिंग में योगी सरकार के खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार की पर्यटन बुकलेट में इस बार तीर्थ स्थलों को प्राथमिता दी गई है। ताजमहल तीर्थ स्थलों में नहीं आता है इसी वजह से ताज को ऐतिहासिक इमारतों के साथ स्थान दिया गया है। बुकलेट में ताजमहल का फोटो भी है। खुद प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता जोशी जी इसका स्पष्टीकरण दे चुकी हैं। इस होर्डिग में मुख्यमंत्री का फोटो लगाकर अपमान किया गया है। ऐसे होर्डिंग्स को प्रशासन तत्काल हटवाए।

अल्हाज इदरीस अली ने कहा कि मुल्क और उत्तर प्रदेश के मौजूदा हालत इस तरह के बन गए हैं कि कोई अपनी बात नहीं कह सकता, अपनी निंदा भी दर्ज नहीं करा सकता है। आज प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी के हालत बन गए हैं। मुल्क के संविधान ने हमें यह हक़ दिया है कि हम अपनी बात अवाम के दरमियान रखें और अगर हुकूमत से आपको शिकायत है तो उसकी निंदा कर सकते हैं, पोस्टर को फाड़ कर सत्ताधारी पार्टी के लोग ये दर्शा रहे हैं कि सरकार के विरोध में किसी को बोलने का हक़ नहीं है। अगर हुकूमत के खिलाफ आवाज़ उठाई तो उसको दंड मिलेगा।

By nit

Exit mobile version