रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों सब इंजीनियर गिरफ्तार | New India Times

आसिफ शाह, भिंड (मध्यप्रदेश), NIT; ​रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों सब इंजीनियर गिरफ्तार | New India Timesभिंड जिला के मेहगांव जनपद में पदस्थ सब इंजीनियर रमेश सिंह भदौरिया को 5 हजार रूपये रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ग्वालियर ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सब इंजीनियर भदौरिया ने सरपंच राम गोविंद शर्मा से मुक्तिधाम निर्माण का बिल पास कराने को लेकर 13 हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत राम गोविंद शर्मा सरपंच ग्राम पंचायत खोखीपुरा ने लोकायुक्त टीम से की थी। लोकायक्त टीम ग्वालियर की डीएसपी रानीदेवी के नेतृत्व में मेहगांव जनपद कार्यालय में कार्रवाई की गई। एक महीने में भिण्ड जिले में लोकायुक्त की यह दूसरी कार्रवाई है। अभी कुछ दिन पहले भिण्ड जेल के जेलर रमेश शर्मा को 2500 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। जिले के सरकारी कार्यलयों में इस समय इलैया राजा टी जैसा कलेक्टर होने के बाद भी भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग पाया है। इलैया राजा टी को प्रदेश के ईमानदार कलेक्टरों में गिना जाता है। इसके बाद भी राजा के कार्यकाल में अधिकारी स्तर के लोग रिश्वत लेते पकड़ें जा रहे हैं। यही नहीं जिला पंचायत के सीईओ प्रवीण सिंह भी बेदाग़ छवि के अधिकारी हैं फिर भी उनके ही मातहत रिश्वत लेते पकडे जा रहे हैं। यहाँ हम बता दें कि सब इंजीनियर रमेश भदौरिया भृष्टाचार के मामले में जिले में पहले से ही बदनाम था और उन्हें अच्छी छवि के अधिकारी नहीं माना जाता था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version