स्थानांतरण होने पर डाक अधीक्षक रामबीर शर्मा को दी डाक कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

स्थानांतरण होने पर डाक अधीक्षक रामबीर शर्मा को दी डाक कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई | New India Times

मंडल डाक अधीक्षक रामबीर शर्मा का तबादला हो जाने के बाद मंडल कार्यालय एवं प्रधान डाकघर के डाककर्मियों ने मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया। डाक अधीक्षक के स्थानांतरण पर डाक कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। सहायक अधीक्षक लखन लाल मीणा ने समारोह में कहा कि अधीक्षक साहब का यहां दो साल का कार्यकाल रहा है इस कार्यकाल में उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर बहुत कुछ सीख दी दो साल के कार्यकाल में मंडल के डाकघरों में काफी बदलाव व कर्मियों में कार्य करने की सक्रियता बढ़ी है मंडल में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक और सुकन्या समृद्धि खातों तथा अन्य बचत योजनाओं में परिमंडल स्तर पर मंडल को प्रथम स्थान पर पहुंचाया।

रोहित गुर्जर ने बताया कि अपने दो वर्ष के कार्यकाल में डाक अधीक्षक द्वारा डाक सेवाओं को न सिर्फ लोगों से जोड़ा बल्कि उसे व्यापक आयाम भी प्रदान किये सहायक अधीक्षक बयाना मुकेश मीणा एवं निरीक्षक डाकघर बाड़ी देवेंद्र कुमार तथा डाक निरीक्षक धौलपुर संदीप कुशवाह ने कहा कि 2 साल के दौरान न सिर्फ विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति के मामले में धौलपुर मंडल ने नए आयाम स्थापित किये बल्कि डाक सेवाओं के बारे में जनजागरूकता और भागीदारी भी बढ़ी कार्यक्रम में हेमसिंह कुशवाह रोहित गुर्जर शुभम शर्मा अनिल शर्मा सुनील शर्मा शैलेंद्र धीरेंद्र विवेक बंसल श्रीकांत शर्मा रूपसिंह शिव सिंह अन्य कर्मचारी मौजूद रहे

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article