भजन लाल शर्मा को विधायक दल की बैठक में राजस्थान का बनाया गया मुख्यमंत्री | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

भजन लाल शर्मा को विधायक दल की बैठक में राजस्थान का बनाया गया मुख्यमंत्री | New India Times

छ्त्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया है। अब राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा होंगे। जयपुर में विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा को चुन लिया गया है। भजन लाल शर्मा सांगानेर से विधायक हैं। मूल रूप से भरतपुर के रहने वाले भजनलाल शर्मा संगठन में लंबे समय से कार्यरत हैं। शर्मा, प्रदेश महामंत्री के तौर पर कार्य करते रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पहली बार जयपुर की सांगानेर जैसी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ाया। मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजनलाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया था। सांगानेर सीट भाजपा का गढ़ कही जाती है। भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से शिकस्त दी थी भजन लाल शर्मा राजस्थान के मुख्यमंत्री चुन लिए गए हैं।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.