मदरसा मोर का तकिया, नेहरु नगर, शिकारपुरा बुरहानपुर की नवीन बिल्डिंग का कुदाली लगाकर निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मदरसा मोर का तकिया, नेहरु नगर, शिकारपुरा बुरहानपुर की नवीन बिल्डिंग का कुदाली लगाकर निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ | New India Times

मदरसा मोर का तकिया, शिकारपुरा नेहरू नगर के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हनीफ़ शेख़ एवं सचिव फरहान शाह ने बताया कि मदरसा मोर का तकिया का भवन पुराना एवं शिकस्ता होने से एवं बच्चों को शासन की मदरसा स्कीम के तहत आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से नवीन भवन की बिल्डिंग के निर्माण कार्य का शुभारंभ हाफ़िज़ रफ़ीक़ शाह साहब के दस्ते मुबारक से सोमवार को एक सादा तक़रीब में मोहल्ले के लोगों और मदरसा कमेटी के पदाधिकारीगण की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष एवं सचिव के अतिरिक्त ज़फ़र खजांची, गोरे भाई ( रहमान खान) तौफीक शेख, नफीस खा, सैयद नासिर आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version