शासन से मिली तीन नई एंबुलेंस, सदर विधायक ने की रवाना | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

शासन से मिली तीन नई एंबुलेंस, सदर विधायक ने की रवाना | New India Times

ग्रामीण अंचलों से मरीज को सरकारी अस्पतालों तक पहुंचने में किसी भी तरह की कोई समस्या उत्पन्न ना हो, इसके लिए सरकार द्वारा एंबुलेंस सेवा संचालित की जा रही है। इसी कार्य में शासन द्वारा तीन नई 102 एंबुलेंस जिला खीरी को दी गई है। जिन्हें हरी झंडी दिखाकर सदर विधायक योगेश वर्मा ने रवाना किया। इस दौरान उनके साथ सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता भी मौजूद रहे।

शासन से मिली तीन नई एंबुलेंस, सदर विधायक ने की रवाना | New India Times

सदर विधायक ने इस दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार और अधिक बेहतर करने पर कार्य कर रही है। ऐसे में पहले से ही शासन मरीज के आसान आवागमन के लिए एंबुलेंस सेवा प्रदान कर रहा है। इसी कड़ी में जिला खीरी को अर्बन क्षेत्र के लिए 102 की तीन एंबुलेंस शासन ने भेंट की है। जिससे और अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि जिले में पहले 43 एंबुलेंस थीं। तीन नई एंबुलेंस बेड़े में शामिल हो जाने से अब इनकी संख्या 46 हो गई है। जिससे और अधिक लोगों तक यह सेवा अब पहुंच सकेगी। इस दौरान एसीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ प्रमोद वर्मा, रिटायर्ड डिप्टी सीएमओ डॉ आरके सिंह सहित अन्य विभाग अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version