नगर निगम द्वारा गंदगी फैलाने वालों से वसूला गया जुर्माना | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

नगर निगम द्वारा गंदगी फैलाने वालों से वसूला गया जुर्माना | New India Times

नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देश पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। जिसके तहत आज 2500 रूपये से अधिक का जुर्माना गंदगी फैलाने वालों से वसूला गया।

नगर निगम ग्वालियर द्वारा बार-बार समझाने के बाद भी गंदगी फैलाने वालों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वार्ड 39 में गंदगी करने वालों से 1500 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। कार्यवाही के दौरान श्री राजेंद्र सिंह, जेडएचओ श्री गौतम चिंडालिया एवं डब्ल्यूएचओ उपस्थित रहे। इसके साथ ही वार्ड 50 महाराज बाड़े पर गंदगी करने पर एवं अमानक पॉलीथिन का उपयोग करने पर 1000 रूपये जुर्माना वसूल किया गया साथ ही दुकानदारों को समझाइश दी गई की गंदगी ना करें डस्टबिन रखें। कार्यवाही के दौरान जेडएचओ श्री रामचंद्र धौलपुरिया, डब्ल्यूएचओ विक्रम बांगड़े, सहायक डब्ल्यूएचओ विजय डागोर उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version