सेवासदन कालेज बुरहानपुर के उर्दू रिसर्च सेंटर में डॉ.बिल्किस शाद का हुआ स्वागत एवं सम्मान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सेवासदन कालेज बुरहानपुर के उर्दू रिसर्च सेंटर में डॉ.बिल्किस शाद का हुआ स्वागत एवं सम्मान | New India Times

सेवा सदन महाविद्यालय बुरहानपुर के उर्दू फारसी विभाग एवं उर्दू रिसर्च सेंटर में विगत दिनों महारानी लक्ष्मीबाई कन्या पीजी कॉलेज भोपाल की उर्दू विभाग अध्यक्ष डॉक्टर बिलकिस शाद के बुरहानपुर आगमन के अवसर पर उनका स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम सेवा सदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सेवा सदन शिक्षा समिति के सचिव हसमुख ज़रीवाला के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत शाल, पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। अपने संबोधन में डॉक्टर बिल्किस शाद ने कहा कि आज मेरा सम्मान एवं स्वागत अतिथि के रूप में किया जा रहा है परंतु मैं इस महाविद्यालय को अपना परिवार मानती हूं। हमेशा ही मेरे प्रति आपका स्नेह और प्रेम रहा है।

सेवासदन कालेज बुरहानपुर के उर्दू रिसर्च सेंटर में डॉ.बिल्किस शाद का हुआ स्वागत एवं सम्मान | New India Times

उन्होंने सेवा सदन शिक्षा समिति के कार्य की खूब प्रशंसा की, साथ ही उर्दू शोध केंद्र की गतिविधियों की भी खूब सराहना की। सेवा सदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने अध्यक्षीय के उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय का उर्दू शोध केंद्र आए दिन साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन करता रहता है जिससे महाविद्यालय का नाम शहर में ही नहीं बल्कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में भी सम्मान से लिया जाता है। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉक्टर अनिल कापड़िया ने भी अपने विचार रखे। उर्दू फारसी विभाग के अध्यक्ष व उर्दू रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर एस एम शकील ने अपने शायराना अंदाज़ में कार्यक्रम का सफल संचालन किया एवं आभार प्रोफेसर अल्ताफ अंसारी ने माना। इस अवसर पर संस्था के मैनेजर मनीष पटेल, डॉक्टर उस्मान अंसारी, डॉक्टर सुरेंद्र कुमार जैन भारती, प्रोफेसर अनिल चौधरी व बड़ी संख्या में प्राध्यापकगण, कवि व लेखक सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version