मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के अनेक पेरालीगल वॉलिंटियर्स विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रचार प्रसार में सदैव सक्रिय रहते हैं। आज विश्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पैरा लीगल कार्यकर्तागण में सर्वश्री राजेंद्र कुमार सलूजा, रजनी गट्टानी,विजया सिंह चौहान ने अप नगर लालबाग स्थित वृद्ध आश्रम गए और वहां रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य का हाल पूछा एवं उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जानकारी दी और कहा कि उन्हें यदि कोई असुविधा या कोई सहयोग की आवश्यता है तो हम विधिक सेवा प्राधिकरण की माध्यम से उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उनसे पूछा तो बताया कि यहां पर सभी सुविधा गरम कपड़े, कंबल आदि उपलब्ध हैं। इसी कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के माननीय अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के निर्देशानुसार एवं ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के सचिव एवं जिला न्यायाधीश माननीय आशुतोष शुक्ला के मार्गदर्शन में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जय देव माणिक व पैरा लीगल वालंटियर श्री मोहन पवार द्वारा विश्व मानव अधिकार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्री पवार ने मानव अधिकार की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को विश्व मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है। इसमें सबसे मौलिक जीवन के अधिकारों में वे अधिकार शामिल है, जो जीवन को जीने लायक बनाते हैं। जैसे भोजन, शिक्षा, काम, स्वास्थ्य और स्वतंत्रता का अधिकार शामिल हैं। कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति इच्छापुर के दीपक उदलकर, गौरव पाटिल, निखिल पंडित सभी सदस्य व युवा सम्मिलित हुए।
