राहुल यादव, ब्यूरो चीफ, जौनपुर (यूपी), NIT:

जौनपुर के भाजपा नेता अजय कुमार सिंह ने जौनपुर जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। आज भाजपा नेता अजय कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मेरा मुख्य उद्देश्य जौनपुर जिले का विकास करने के साथ जनपद के युवाओं को रोजगार प्रदान करने की दिशा मैं बेहतर कार्य करना रहेगा। उन्होंने ने बताया कि जौनपुर में जो औद्योगिक इकाइयां हैं उन्हें बेहतर बनाया जाएगा और जौनपुर ओवर ब्रिज, सड़क जैसी तमाम समस्याओं से लोगों को निजात दिला जाएगा। देश में प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा लगातार विकास किया जा रहा। वहीं प्रदेश में योगी आदित्यनाथ लगातार विकास कर रहे हैं। देश और प्रदेश की सभी योजनाएं जौनपुर में समुचित लागू कर लोगों तक विकास पहुंचने का हमारा प्रथम विकल्प होगा। वहीं भाजपा नेता अजय कुमार सिंह ने बसपा सांसद श्याम सिंह यादव पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा कि जो बीएसपी के सांसद हैं वह तो सिर्फ दिल्ली में रहते हैं जनता के बीच से हमेशा गायब रहते हैं, 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी आंधी के सामने बसपा और सपा कहीं दूर तक दिखाई नहीं दे रही है और जो विपक्ष का इंडिया गठबंधन बना है वह सिर्फ भ्रष्टाचार करने के लिए बना है। प्रधानमंत्री मोदी के सरकार में लगातार पूर्वांचल समेत जौनपुर का चौमुखी विकास किया जा रहा है।

पत्रकारों ने अजय कुमार सिंह से भाजपा से टिकट पाने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि टिकट मुझे मिले या किसी और को लेकिन जौनपुर से कमल खिलना चाहिए जिससे जौनपुर लोकसभा क्षेत्र का विकास हो और लोगों को रोजगार मिले, शिक्षा मिले। जिस देश और प्रदेश में जौनपुर का नाम रोशन हो क्योंकि जौनपुर पहले सिराजे हिंद की सरजमी कही जाती थी जहां पर लोग दूर-दराज से शिक्षा लेने जौनपुर आया करते थे।
