अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

प्रतिदिन हज़ारों मरीजों का इलाज करने वाला हमीदिया हॉस्पिटल का एक्स-रे विभाग कई महीनों से बीमार चल रहा है लेकिन जि़म्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई महीनों से एक्स-रे फिल्म उपलब्ध नहीं है। मरीज का एक्स-रे करने के बाद टेक्निशियन द्वारा कंप्यूटर की स्क्रीन से मोबाइल से फोटो खींचकर दी जाती है। जिसे देखकर डाक्टर उपचार लिख रहे हैं।
ऐसे में जिन के पास एंड्राएड फोन है उनका तो काम हो जाता है। लेकिन जिस के पास नहीं है उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हॉस्पिटल में फिल्म कब तक उपलध होगी इस की जानकारी किसी को भी नहीं है।
