मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार दोपहर लालबाग रोड स्थित एक होटल में कांग्रेसी नेताओं ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर उन खबरों पर विराम लगाया, जिसमें बुरहानपुर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टांक के इस्तीफा की अटकलें लगाई जा रही थी। कांग्रेस कमेटी में सीनियर प्रवक्ता शेख रुस्तम और प्रवक्ता एडवोकेट निखिल एम एस खंडेलवाल ने जारी संयुक्त वक्तव्य में बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के इस्तीफा से जुड़ी हुई कुछ खबरें मीडिया में चल रही हैं जो पूरी तरह से भ्रामक और निराधार हैं। इस तरह का कोई भी घटनाक्रम नहीं हुआ है और ना कमलनाथ ने कोई इस्तीफा अपने पद से दिया है साथ ही बुरहानपुर जिले में चुनावी नतीजे आने के बाद यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि बुरहानपुर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टांक भी इस्तीफा दे सकते हैं, इन संभावनाओं से भी इंकार किया है साथ ही कांग्रेस के जिला नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के प्रति भरोसा जताया है। कांग्रेस प्रवक्ता शेख रुस्तम ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एक विजनरी लीडर हैं जो मध्य प्रदेश की तस्वीर बदलकर एक नया मध्य प्रदेश बनाना चाहते थे। जहां सुख शांति समृद्धि हो। जहां प्रदेश की जनता को रोजगार मिले। बेरोजगारी से छुटकारा मिले और लोगों का जीवन सुरक्षित हो और मध्य प्रदेश को पूरे देश में तरक्की में नंबर वन का प्रदेश बनाया जाए लेकिन जनता ने कांग्रेस को विपक्ष की भूमिका दी है और कांग्रेस इस भूमिका को निभाने के लिए तैयार है। जनहित में संघर्ष करने के लिए जनता को उसका अधिकार दिलाने के लिए, जनता के मुद्दों पर लड़ने के लिए कांग्रेस हमेशा तैयार है और जनता के प्रति समर्पित है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला प्रवक्ता एडवोकेट विनय शाह, वरिष्ट नेता सलीम भाई कॉटन वाला, प्रदीप राजे, आशीष भगत, सरिता राजेश भगत, विमल जैन बुरहानपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांत व्यास, नईमुद्दीन जागीरदार, पार्षद प्रतिनिधि ज़हीर अब्बास मोमिन, आरिफ़ खान, एहफाज़ मीर, लालबाग पार्षद प्रतिनिधि हफीज़ मंसूरी, शाहिद ज़ाकिर बंदा, महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मीनाक्षी महाजन, गांधीवादी विचारक एवं अधिवक्ता दिलीप तायडे, असलम खान, अरुण जोशी महाराज आदि उपस्थित थे।
