एचडब्ल्यूसी का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

एचडब्ल्यूसी का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण | New India Times

सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर अम्बूपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां रखे सभी दस्तावेजों की जांच की। दवाओं की उपलब्धता देखी और सीएचओ विकास शर्मा से दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली।

एचडब्ल्यूसी का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण | New India Times

निरीक्षण के क्रम में सीएचसी फरधान अधीक्षक डॉ अमित बाजपेई ने बताया कि शनिवार को सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने अम्बूपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस एचडब्ल्यूसी को कायाकल्प अवार्ड से नवाजा गया है। जिसमें तैनात सीएचओ विकास शर्मा की भी प्रशंसा की गई है।

एचडब्ल्यूसी का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण | New India Times

निरीक्षण के दौरान सभी दस्तावेजों का रखरखाव सही तरीके से मिला और दावों की उपलब्धता भी थी। साथ ही शासन की योजनाओं के अनुसार लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही थी। इसे लेकर उन्होंने सी एच ओ विकास शर्मा की प्रशंसा की और उन्हें कायाकल्प के बाद एनक्वास अवार्ड के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उनके साथ एसीएमओ डॉ रामकिशन, अधीक्षक सीएससी फरधान डॉ अमित बाजपेई भी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version