अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

ब्रजमण्डल क्षत्रिय राजपूत सभा एवम् क्षत्रिय राजपूत महासभा उत्तर भारत एवं ज़िला इकाई राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के तत्वाधान में एक अति आवश्यक सभा सर्व समाज की राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का दिन दहाड़े निर्मम हत्या किए जाने के संबंध में आहूत की गई। जिसने गणमान्य नागरिकों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए सर्व सम्मति किया और 5 माँग शासन व प्रशासन से करते हुए ज़िला कलेक्ट्रेट मथुरा पर जिलाधिकारी मथुरा को प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
उक्त सभी लोगों ने उक्त घटना की कड़े शब्दों में निंदा की व मुख्य रूप से ब्रजमण्डल क्षत्रिय राजपूत सभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार महामंत्री ओमवीर सिंह एड कु नरेंद्र सिंह विधायक मेघश्याम सिंह ठा दिवाकर सिंह विजय सिंह जल्द राजपूत जगदीश गौर करनी सेना दिनेश ठा विष्णु सिंह ठा योगी ठा सुजान सिंह ठा चन्द्रभान सिंह ठां सोनू वीजेंद्र सिंह आदि तमाम लोगों ने भाग लिया।

