आगरा में अग्निवीर सेना भर्ती रैली के पांचवें दिन लगभग 1300 अभ्यर्थियों का समान्य प्रवेश परीक्षा के बाद किया गया पंजीकरण | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

आगरा में अग्निवीर सेना भर्ती रैली के पांचवें दिन लगभग 1300 अभ्यर्थियों का समान्य प्रवेश परीक्षा के बाद किया गया पंजीकरण | New India Times

सेना भर्तीकार्यालय आगरा के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों के लिए एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा में चल रहे अग्निवीर सेना भर्ती रैली के पांचवे दिन 08 दिसंबर 23 को अग्निवीर जीडी श्रेणी हेतु एटा जिले के तीन तहसीलों – एटा, जलेसर और अलीगंज तथा मैनपुरी जिले के छः तहसीलों – कुरावली, करहल, भोगांव, मैनपुरी, किशनी और घिरोर के अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

आज की भर्ती के लिए लगभग 1300 अभ्यर्थियों का समान्य प्रवेश परीक्षा के बाद पंजीकरण किया गया था जिसमें लगभग 1200 अभ्यर्थी इस रैली में शामिल हुए।

इस भर्ती रैली के तहत कल 9 दिसंबर 23 को अग्निवीर जीडी श्रेणी के लिए भर्ती रैली में मथुरा एवं फ़िरोज़ाबाद जिलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे।

इस दौरान उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के अपर महानिदेशक (भर्ती) मेजर जनरल मनोज तिवारी भर्ती रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मेजर जनरल मनोज तिवारी भर्ती स्थल पर मीडिया से भी बातचीत करेंगे।

मेजर जनरल मनोज तिवारी ने अभ्यर्थियों को भर्ती रैली के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है और उनका आह्वान किया है कि वे रैली के दौरान प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं का उपयोग न करें और न ही साथ रखें। उन्होंने कहा है कि वे रैली के लिए सभी दस्तावेजों की मूल प्रति साथ लेकर आएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article