मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में एसओजी एवं थाना तिलहर पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है व दो करोड़ सत्तर लाख की अफीम बरामद की है।
रितेंद्र प्रताप सिंह एसओजी प्रभारी, उo निo राजाराम, हेo काo सुशील शर्मा, प्रभात चौधरी, सचिन कुमार, हेo काo उदयवीर सिंह, हेo काo रामसंजीवन, हेo काo विपीन, हेo काo तोसीफ अहमद, हेo का o कपिल ठाकुर, उo निo अनुज कुमार, उo निo सुखलाल सिंह आदि पुलिस टीम ने पंडित ढाबे के सामने हाइवे के पास से मोटरसाइकिल सवार शिवपाल जिला बदायूं, दुर्वेश यादव जिला चतरा झारखंड को गिरफ्तार किया है।
दो किलो 700 ग्राम अफीम, दो मोबाइल, 18,400 रुपए बरामद
सुधीर जायसवाल एसपी सिटी ने बताया कि एसओजी थाना तिलहर पुलिस टीम ने दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 2 किलो 700 ग्राम अफीम बराबर की गई है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ 70 लख रुपए है अभियुक्तों से पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
