सड़क हादसों को देखते हुए लोगों में हेलमेट के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति चलायेगी हेल्मेट जागरूकता अभियान | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

सड़क हादसों को देखते हुए लोगों में हेलमेट के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति चलायेगी हेल्मेट जागरूकता अभियान | New India Times

टू व्हीलर से बढ़ते हुए सड़क हादसों को मद्देनज़र रखते हुए लोगों में हेलमेट के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश चलायेगी हेलमेट जागरूकता सप्ताह अभियान। समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया हमारे देश में हर वर्ष लगभग 2 लाख लोगों की जान सड़क हादसे में चली जाती है इन सड़क हादसों में टू व्हीलर से करने वाले लोगों की संख्या बहुत अधिक होती है और सबसे अधिक लोगों की टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट न लगने से जान चली जाती है किसी के साथ ऐसा ना हो उसके लिए समिति पिछले 12 वर्षों से लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करती है। इस वर्ष भी 7 दिसंबर से 13 दिसंबर तक हेलमेट जागरूकता अभियान चलाएगी जिससे लोगों में हेलमेट के प्रति जागरूकता लाई जा सके और सड़क हादसे के समय लोगों की जान ना जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article