भोपाल टॉकीज़ चौराहे पर सड़क के बीचों बीच बना गड्ढा लोगों के लिए बन सकता है मुसीबत | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल टॉकीज़ चौराहे पर सड़क के बीचों बीच बना गड्ढा लोगों के लिए बन सकता है मुसीबत | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सालाना तबलीगी इज्तिमा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 8 से 11 दिसंबर तक आयोजित होना प्रस्तावित है। इज्तिमा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाहर से आते हैं। ऐसे में भोपाल टॉकीज़ चौराहे पर सड़क के बीचों बीच बड़ा गड्ढा लोगों के लिए मुसीबत बन सकता है। बताया जा रहा है कि इस गड्ढे में कई दिनों से पानी भरा हुआ है। जिस से निकलने वालों को काफ़ी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

भोपाल टॉकीज़ चौराहे पर सड़क के बीचों बीच बना गड्ढा लोगों के लिए बन सकता है मुसीबत | New India Times

गढ्ढे के चलते जाम की स्थिति बनी रहती है जबकि इसी रास्ते से प्रतिदिन कई जिम्मेदार अधिकारी गुजरते हैं लेकिन वह अपनी आंखें मूंदे हुऐ हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि इज्तेमे के दौरान बड़ी संख्या में लोग बाहर से आते हैं और अगर कोई इस गड्ढे में गिर कर घायल हो जाए तो इस का ज़िम्मदार कौन होगा?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article