रिजनरेटिव कृषि से सुधरेगा मृदा का स्वास्थ्य विश्व मृदा दिवस | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

रिजनरेटिव कृषि से सुधरेगा मृदा का स्वास्थ्य विश्व मृदा दिवस | New India Times

विश्व मृदा दिवस के अवसर पर सॉलीडैरिडैड संस्था के वोडाफोन आइडिया और इंडस टावर समर्थित प्रॉजेक्ट स्मार्ट एग्री के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरा जानीपुर में किसान गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को मृदा के संरक्षण और उसको सतत बनाए रखने पर जानकारी दी गई। चर्चा में संस्था के परियोजना अधिकारी शिवेंद्र सिंह ने बताया कि विकास की अंधी दौड़ में कही न कही प्राकृतिक संसाधनों का अतिदोहन हो रहा है। जिसका यदि न्यायिक उपयोग न किया गया तो जीवन का आस्तित्व ही खतरे में पड़ जायेगा। परियोजना अधिकारी शिवेंद्र सिंह ने कहा कि इसे पुनर्योजी कृषि के माध्यम से संरक्षित किया जा सकता है। इस मौके पर डीसीएम श्रीराम समूह इकाई अजबापुर गन्ना विभाग अध्यक्ष विवेक तिवारी ने गन्ना किसानों को खेती में गन्ना पत्ती प्रबंधन सरकारी अनुदान एवम् मृदा स्वास्थ्य पर जानकारी देते हुए बताया कि पत्ती खेत में समावेशित करने से खेत की जल धारण क्षमता बढ़ती है।जिससे सिंचाई जहां एक ओर लागत कम होती है कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए समूह के उप महाप्रबंधक ए0सिद्दीकी ने जैविक उत्पादों के माध्यम से ट्रैश खेत में डीकंपोज करने की विधि बताई। इस कार्यक्रम में लैब इंचार्ज चंद्रिका प्रसाद, मृदा परीक्षण इंचार्ज प्यारेलाल पांडेय, कंसल्टेंट अभिषेक वर्मा, सुरेंद्र शर्मा समेत आस पड़ोस गांव के सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article