ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन | New India Times

नवीन तहसील परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा उपजिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता व खंड शिक्षा अधिकारी शत्रुघन सरोज के नेतृत्व में बाल कीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में प्राथमिक बालक वर्ग में 50 मीटर, 100 मीटर तथा 200 मीटर दौड़ में सुभम कुमार प्राथमिक विद्यालय खंजननगर ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राथमिक बालिका वर्ग में 50 मीटर में शैलेंद्री 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर में सोनाली प्राथमिक विद्यालय खंजननगर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
बालक वर्ग प्राथमिक स्तर में कब्बड्डी में सविलियन विद्यालय मोहसिनपुर विजेता रहा, वहीं खो- खो बालिका प्राथमिक वर्ग में खंजननगर की टीम विजेता रही।

उच्च प्राथमिक विद्यालय का परिणाम बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में शाबान, 200 मीटर दौड़ में नीरज, 400 मीटर दौड़ में मनीष कुमार, 600 मीटर दौड़ में सुभाष यादव प्रथम स्थान पर रहे । बालिका वर्ग में 100 मीटर में जैनब, 200 मीटर में शगुन, 400 मीटर में पिंकी, 600 मीटर में अंजली ने प्रथम स्थान हासिल किया । कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में ग्रंट इनायत चीफ की टीम विजेता रही।

इस अवसर पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की तरफ से राम प्रकाश त्रिवेदी, संतोष कुमार भार्गव, जमाल अहमद, पल्लवी मिश्रा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से आदित्य अवस्थी, राजाराम भार्गव, सुधीर कुमार वर्मा, राकेश उपाध्याय, परमानंद यादव, अटेवा संगठन से ब्लॉक महामंत्री सलीम अहमद, एआरपी ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, शिक्षक आशीष अवस्थी सहित समस्त ब्लॉक के शिक्षक शिक्षकायें बच्चे व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article