मुफ्ती ए आज़म मध्य प्रदेश जबलपुर हज़रत अल्लामा मौलाना डॉ. मुहम्मद हामिद अहमद सिद्दकी का इंतेक़ाल | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर/जबलपुर (मप्र), NIT:

मुफ्ती ए आज़म मध्य प्रदेश जबलपुर हज़रत अल्लामा मौलाना डॉ. मुहम्मद हामिद अहमद सिद्दकी का इंतेक़ाल | New India Times

मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी संस्कारधानी जबलपुर से एक अत्यंत पीड़ा दायक समाचार शहर कांग्रेस कमेटी जबलपुर के महामंत्री शमीम अंसारी गुड्डू ने इस प्रतिनिधि को प्रेषित किया है। मध्य प्रदेश के सम्मानित और प्रतिष्ठित मुफ्ती ए आज़म हज़रत अल्लामा मौलाना डॉ. मुहम्मद हामिद अहमद सिद्दकी क़ादरी रज़वी सलामी बुरहानी जबलपुरी अलैह रहमतु वरिदवानहु उम्र लगभग 93 साल का 02 दिसम्बर 2023 की शाम जबलपुर के एक निजी अस्पताल में इंतेक़ाल हो गया। उनका इस दुनिया से रुखसत होना मिल्लत ए इस्लामिया के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। मरहूम व मगफूर को “औलाद ए सिद्दीक ए अकबर’ और ‘शहज़ादा ए बुरहान ए मिल्लत’ के रूप में भी जाना जाता था। उनकी मौत को ‘एक आलिम की मौत सारे आलम की मौत’ के रूप में देखा जा रहा है, जो उनके ज्ञान और प्रभाव को दर्शाता है। मुफ्ती ए आज़म का जनाज़ा 03 दिसम्बर को शाम 6 बजे उपरेंगंज मौलाना साहब की गली, कोतवाली से उठाया जाएगा। बाद नमाज इशा, उनकी नमाज़े ज़नाज़ा बड़ी ईद गाह, रानीताल कला में अदा की गई। उन्हें रानीताल ईद गाह में ही सुपुर्द खाक किया जाएगा।

इस दुखद समय में, हम अल्लाह तआला से प्रार्थना करते हैं कि अल्लाह करीम मुफ्ती ए आज़म को करवट करवट जन्नत जन्नतुल फिरदौस में आला से आला मक़ाम अता फरमाए और उन के परिवार सहित सभी मुतालेकीन को सब्र ज़मील अता फरमाए।उनके योगदान और सेवा को हमेशा याद किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version