मतगणना प्रेक्षकों, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मतगणना के लिए की गई व्यस्थाओं का किया अवलोकन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

मतगणना प्रेक्षकों, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मतगणना के लिए की गई व्यस्थाओं का किया अवलोकन | New India Times

विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत जिले की तीनों विधानसभाओं के मतों की गणना शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय झाबुआ में की जाएगी। मतगणना हेतु प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है, की गई व्यवस्थाओं का मतगणना से एक दिवस पूर्व अवलोकन मतगणना हेतु नियुक्त प्रेक्षकों जिसमें झाबुआ श्री आलोक कुमार कर, प्रेक्षक पेटलावद सुश्री रीना मीह थांदला मुनीष कुमार शर्मा, कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा किया गया।

मतगणना प्रेक्षकों, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मतगणना के लिए की गई व्यस्थाओं का किया अवलोकन | New India Times

प्रेक्षकगणों , जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से मतगणना के प्रवेश स्थल, पार्किंग व्यवस्था, कम्युनिकेशन रूम, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष में की गई टेबल की व्यवस्था, मतगणना स्थल के अंदर की गई बैरिकेडिंग व्यस्था का निरीक्षण किया गया।
प्रेक्षकों द्वारा मतगणना स्थल पर तैनात जिला एवं पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारीयों से उनके द्वारा किए कार्यों की तैयारियों को लेकर जानकारी ली गई। इस दौरान मतगणना स्थल से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version