ग्वालियर के वंश गुर्जर और निहाल सिंह ने जीता गोल्ड और सिल्वर मेडल | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर के वंश गुर्जर और निहाल सिंह ने जीता गोल्ड और सिल्वर मेडल | New India Times

फेंसिन ग्वालियर के मेजबानी में एडहॉक कमिटी मध्य प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित 5 वीं सब जूनियर (अंडर 14) एंड कैडेट (अंडर 17) फेंसिंग चैंपियनशिप 2023–24 का उद्घाटन मध्य प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के सचिव डी के विद्यार्थी जी, एडहॉक कमिटी के अब टेक्निकल मेंबर रवि रावत, फेंसिंग ग्वालियर के सचिव अमित तोमर जी के द्वारा डी डी नगर स्तिथ ऋषि गालव पब्लिक स्कूल ग्वालियर में शनिवार 2 दिसंबर को किया गया।

ग्वालियर के वंश गुर्जर और निहाल सिंह ने जीता गोल्ड और सिल्वर मेडल | New India Times

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, अशोक नगर, मुरैना के कुल 120 प्रतिभागी भाग लेने आए हैं। प्रतियोगिता में आज पहले दिन सब जूनियर (अंडर 14) के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के मुकाबले एन आई एस कोच प्रशांत गुप्ता, हरीश गुप्ता, प्रमोद सिकरवार, रोहित चौरसिया द्वारा कराए गए।

ग्वालियर के वंश गुर्जर और निहाल सिंह ने जीता गोल्ड और सिल्वर मेडल | New India Times

प्रतियोगिता के परिणाम
इप्पी बॉयज अंडर 14 में ग्वालियर के वंश गुर्जर ने गोल्ड, निहाल सिंह ने सिल्वर , भोपाल के आदर्श और जबलपुर के ज्ञान ने ब्रोंज जीता।
फॉयल बॉयज अंडर 14 में भोपाल के यथार्थ ने गोल्ड ग्वालियर के आर्यन श्रीवास ने सिल्वर , ग्वालियर के आर्यन तोमर और जबलपुर के अरुल पटेल ने जीता ब्रोंज इप्पी गर्ल्स अंडर 14 में भोपाल की निताशा ने गोल्ड ग्वालियर की आराध्या ने सिल्वर, जबलपुर की छवि और भोपाल की तान्या ने जीता ब्रोंज मेडल।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version