रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

पेटलावद अभी तक पेटलावद क्षेत्र में कई प्रकार की शिव कथाएं और शिव पुराण हो चुकी है लेकिन नगर में पहली बार कमला बुआ के नाम से विख्यात कमला बाई के सौजन्य से अर्धनारीश्वर शिव पुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है जो नगर के लोगों के लिए बड़ी ही गौरव शाली बात है।

हो रहा आयोजन
भगवान भूतभावन भूतेश्वर महादेव की पावन नगरी पेटलावद में भगवान शिव की अर्धनारीश्वर शिव पुराण कथा का आयोजन दिनांक 1 दिसंबर शुक्रवार से 7 दिसम्बर गुरुवार तक प्रतिदिन दोपहर 12 से 03 बजे तक स्थानीय मेला ग्राउंड में होगा कथाव्यास मालवा माटी में शारदा के वरद पुत्र पण्डित मनमोहन काश्यप अग्निहोत्री के मुखारविंद से होने जा रही है ।
कलश ओर शोभायात्रा का हुआ स्वागत

उक्त अर्धनारीश्वर शिव महापुराण कथा का शुभारंभ 1 दिसंबर शुक्रवार को बड़े ही भव्य तरीके से हुआ। भगवान श्री नीलकंठेश्वर श्वर महादेव मंदिर से कन्याओं ओर महिलाओं के सर पर कलश रखकर विशाल कलश यात्रा निकाली गई। उक्त कलश यात्रा में ढोल, बैंड, डीजे ,, रथ ओर बग्गी से सुसज्जित होकर धर्म ध्वजा लेते हुए उक्त विशाल चल समारोह यात्रा और कलश यात्रा निकाली गई ।
उक्त कलश यात्रा का जगह-जगह नगर में धर्म प्रेमी जनता ने स्वागत किया।

कलश यात्रा स्थानीय मेला ग्राउंड कथा स्थल पर पहुंचने के पश्चात विधि विधान पूर्वक पूजन करने के उपरांत प्रथम दीन शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ।
होंगे क़ई आयोजन
आयोजक कमला बुआ राजापूरा ओर निवेदक चेला सोनल ओर अम्बिका व सयोंजक समस्त धर्म प्रेमी जनता के संचालन में हो रही ईस अनूठी कथा का शुभारंभ 1 दिसम्बर को भगवान नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से विशाल कलश यात्रा के साथ हो गया आयोजन में श्री गणेश पूजन, शिव पार्वती विवाह , महायज्ञ ओर महाआरती सहित महाप्रसादी वितरण के अलावा रुद्राक्ष वितरण का आयोजन भी होगा।
