मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नगर निगम बुरहानपुर (संपत्ति कर विभाग) के खुश मिजाज़ कर्मचारी एवं मुख्य लिपिक संजय केतकर के 30 नवंबर 2023 को सेवानिवृत होने पर नगर निगम के सहायक आयुक्त श्री वैभव देशमुख, कार्यालय अधीक्षक संदीप तिवारी, इफ्तिखार साहब एवं संतोष महाजन सहित निगम के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों ने निगम कार्यालय में परंपरा अनुसार उन का शाल श्रीफल भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर उन्हें ससम्मान विदाई देते हुए उनकी सुखमयी रिटायर्ड लाईफ की मंगल कामना की गई। सहायक आयुक्त श्री देशमुख ने सेवानिवृत हुए श्री केतकर के कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की।
इस अवसर पर निगम के सहायक आयुक्त श्री वैभव देशमुख, कार्यालय संदीप तिवारी, राजेश मिश्रा, धीरेंद्र सिंह सिकरवार, शशिकांत पवित्रे सन्तोष महाजन एवं श्री इफ्तिखार सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
