जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगामी बोर्ड परीक्षा 2023 के परीक्षा केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक संपन्न | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगामी बोर्ड परीक्षा 2023 के परीक्षा केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक संपन्न | New India Times

शासन के निर्देशों के क्रम में आगामी बोर्ड परीक्षा 2023 के दृष्टिगत जनपद में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय परीक्षा केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक कैंप कार्यालय में संपन्न हुई।

बैठक में बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए जनपद में कुल 131 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए। यह सभी परीक्षा केंद्र मिश्रित परीक्षा केंद्र हैं जिनमें हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों की परीक्षाएं संपन्न करायी जायेंगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2023 में जनपद में कुल 76436 बच्चे परीक्षा देंगे, जिनमें हाई स्कूल के 37908 बच्चे एवं इंटरमीडिएट के 38528 बच्चे शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सभी परीक्षा केंद्रों की जांच करें और मानक पूरा कराएं। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई कमी न रहे और शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article