रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन द्वारा मतगणना के संबंध में जिलों द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। वीसी में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा समस्त जिलों को निर्देशित किया गया कि सभी निर्वाचन आयोग के मतगणना संबंधी निर्देशों का अध्ययन कर ले, समस्त कार्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ही सावधानी पूर्वक करें। किसी भी प्रकार का संशय होने पर निर्वाचन आयोग से चर्चा कर दूर करें।
साथ ही निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम की विद्युत व्यवस्था किसी भी स्थिति में बाधित ना होने पाए, मतगणना कक्ष में बैठक व्यवस्था क्रम का ध्यान रखे, काउंटिंग एजेंट निर्धारित स्थान पर ही बैठे यह सुनिश्चित करें। मतगणना कक्ष में मोबाइल प्रतिबंधित रहेंगे, निर्वाचन पर्यवेक्षक एवं रिटर्निग अधिकारी को मोबाइल रखने की अनुमति रहेगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी जिलों को निर्देशित किया गया कि सभी जिले निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना स्थल पर समस्त तैयारियां की जा चुकी है, इसके आशय का प्रमाण पत्र आयोग को प्रेषित करें।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिले से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री तन्वी हुड्डा, अपर कलेक्टर एसएस मुजाल्दा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंकिता प्रजापति, संयुक्त कलेक्टर भूपेंद्र रावत एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
