संदीप शुक्ला/पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मोतीमहल म्यूजियम बिजली विभाग कार्यालय ग्वालियर के सामने 20 या 25 अवैध पान और चाय की दुकानें संचालित होने के कारण यहाँ आवागमन में लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

यहां सरकारी रोड को भी अपनी प्राइवेट प्रोपर्टी समझा जा रहा है और दुकान की आड़ में यहां रात में शराब के साथ और भी नशों का सेवन करवाया जाता है। लोगों ने मांग की है कि सिंधिया मार्ग मोतीमहल म्यूजियम के सामने प्रशासन को चौकसी दिखाते हुए तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए जिससे कि इन अवैध दुकानों को हटाया जा सके।
