हबीबगंज रेल्वे स्टेशन के सामने से हॉकर्स हटाने के पहले उचित व्यवस्था करे सरकार: आम आदमी पार्टी | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​हबीबगंज रेल्वे स्टेशन के सामने से हॉकर्स हटाने के पहले उचित व्यवस्था करे सरकार: आम आदमी पार्टी | New India Timesहबीबगंज रेल्वे स्टेशन के सामने चाय-नास्ता के हॉकर्स कार्नर को बिना किसी पूर्व सूचना के हटाये जाने पर आम आदमी पार्टी ने आपत्ति दर्ज की और इस घटना को जन विरोधी बताया।

आम आदमी पार्टी से मिली प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अपने प्रदेश संगठन सचिव श्री अमित भटनागर के नेतृत्व में जब घटना स्थल पहुँचे तो, वहाँ चाय-नास्ता की गुमठी वालों ने बताया कि वह यहाँ कई वर्षों से हैं। ​​हबीबगंज रेल्वे स्टेशन के सामने से हॉकर्स हटाने के पहले उचित व्यवस्था करे सरकार: आम आदमी पार्टी | New India Timesउन लोगों 1990 से वहां होने के प्रमाण प्रस्तुत करते हुए यह भी बताया कि, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने इस स्थान को हॉकर कार्नर घोषित किया था। जिस पर संगठन सचिव श्री अमित भटनागर ने घटना स्थल पर उपस्थित नगर निगम के अपर आयुक्त राहुल सिंह राजपूत से बिना किसी पूर्व सुचना के अतिक्रमण हटाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा इन्हें हटाने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था की जाए ताकि उनका रोजगार व्यवस्थित हो सके। साथ ही श्री अमित भटनागर ने बीजेपी विधायक सुरेन्द्र नाथ के धरने को फरेब बताते हुए कहा कि बीजेपी नगर निगम से लेकर केंद्र तक काबिज है और भाजपा सरकार ही छोटे दुकानदारों को बिना किसी पूर्व सुचना व् वैकल्पिक व्यवस्था के हटाया रही है और भाजपा के विधायक महोदय लोगों को झूठी तसल्ली दे रहे हैं। अगर हॉकर्स कार्नर बिना उचित वैकल्पिक व्यवस्था के हटाए गए तो आम आदमी पार्टी भोपाल में  बड़ा आंदोलन करेगी। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version