यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कन्हैया लाल माथुर व प्रदेश सचिव संभाग प्रभारी आजाद समाज पार्टी ने प्रदेश कमेटी तथा राष्ट्रीय कमेटी के निर्देश अनुसार जिले के प्रतिनिधि मंडल के साथ जिला अस्पताल धौलपुर जाकर पीड़ित परिवार से की मुलाकात और उनका हाल-चाल जाना पीड़ित परिवार से कहा भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी तुम्हारे हर दुःख दर्द में साथ रहेगी और पीड़ित परिवार के न्याय की लड़ाई लड़ेगी अगर प्रशासन ने न्याय नहीं दिया पीड़ितों को सही तरीके से इलाज नहीं मिला तो फिर हम राष्ट्रीय कमेटी को अपनी सिफारिश भेज सकते हैं और भाई चंद्रशेखर आजाद जी का जल्द धौलपुर में दौरा करेंगे फिर सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश व्यास मोहन सिंह राम मोहन कुशवाह पवन कुशवाहा सुनील कुमार डीके सोलंकी रविंद्र लहरी राहुल कुमार अजय सिंह पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
