मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नेपाली निवासी इकबाल को एसओजी एवं थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। रितेंद्र प्रताप सिंह एसओजी प्रभारी, रोहित कुमार थाना प्रभारी, उo निo निरीक्षक, रामसंजीवन, राजकुमार अन्नी, कपिल ठाकुर, शिवम कुमार, प्रभात कुमार आदि पुलिस टीम ने मोo इकबाल नेपाल निवासी को हरदोई शाहजहांपुर हाइवे बादशाहनगर चौराहा से गिरफ्तार किया। संजीव कुमार बाजपेई ने बताया की एसओजी व थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस टीम नेवली निवासी मो,इकबाल को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से चार किलो 500 ग्राम चरस बरामद, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 45 लाख रुपए, गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
