दमोह में देर रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की <br>हुई मौत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, इंदौर (मप्र), NIT:

दमोह में देर रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की <br>हुई मौत | New India Times

मध्यप्रदेश के पन्ना, धार एवं दमोह में बसों व ट्रकों की टक्कर से 2 की मौत 11 घायल हो गए हैं। पन्ना में एक यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई। एक यात्री और क्लीनर की मौके पर मौत हो गई। 20 लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को बस से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया है।‌ बस बृजपुर से सतना जा रही थी। इसी दौरान पहाड़ीखेड़ा रोड पर बस पलट गई। शवों को जेसीबी की मदद से निकाला गया।

धार में बस ने ट्रक को टक्कर मारी, 11 घायल

धार जिले में एक यात्री बस ने आगे चल रहे ट्रक को
टक्कर मार दी। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकान में घुस गया। हादसे में बस सवार 11 लोग घायल हुए हैं। सभी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। हादसा धामनोद में बिखरोन बायपास पर सोमवार रात करीब 2 बजे हुआ। घायलों में अधिकतर लोग राजस्थान के रहने वाले हैं।

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो की मौत

दमोह में देर रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कई यात्री घायल हैं। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पांजी पिंडरई के पास यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में दबने से एक वृद्धा और युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. अमन सोनी ने बताया कि मृतकों में पार्वती (65) पति धनसिंह और रोशनी (19) पिता झाहर सिंह शामिल हैं। गंभीर घायल सुनीता (45) पति भूरे सिंह लोधी और भगवती (45) पति मोहन सिंह को जबलपुर रेफर किया गया है।

By nit

Exit mobile version