लालपुर स्टेडियम में आयोजित हुआ जिला ओलंपिक गेम्स | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

लालपुर स्टेडियम में आयोजित हुआ जिला ओलंपिक गेम्स | New India Times

जिला ओलंपिक एसोसिएशन के द्वारा आयोजित प्रथम जिला ओलंपिक गेम्स अंडर-19 का आयोजन लालपुर स्टेडियम में हुआ। ओलंपिक गेम्स में कबड्डी, खोखो, हैंडबाल, वालीबाल, शतरंज व ताइक्वांडो बालक बालिका का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के सचिव मो. शारिफ तारा ने बताया कि इसमें 400 खेल प्रतिभाओं ने विभिन्न खेलो में प्रतिभाग किया। हैंडबाल में स्टेडियम की एबी टीम फाइनल में पहुंची, खोखो की गुरु गोविंद सिंह की बालिका और जीजीआईसी के मध्य मैच खेला गया। जीजीआईसी ने यह मैच 22–7 से जीता। सनातन धर्म बालिका इंटर कालेज की टीम ने जेबलिन पब्लिक स्कूल को 10–0 से पराजित किया। चेस में अभी तक चार राउंड का खेल हुआ है बाकी राउंड अगले दिन होंगे। बालक वर्ग के मैच भी जारी हैं जिनका रिजल्ट अगले दिन घोषित किया जाएगा। चल रहे है और ताइक्वांडो का भी रिजल्ट शाम तक नहीं घोषित हो सका। ओलंपिक खेलों के शुभारंभ पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, अशोक कश्यप, जिला कीड़ा अधिकारी सुनील भारती पहुंचे इन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लिया। कार्यक्रम संचालन जिला ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मो. शारिफ तारा ने किया। इस अवसर पर हितेंद्र, विपनेस मिश्रा, पंकज सिंह, ओम प्रकाश, योगेश, रमेश वर्मा, एस एम आसिफ, नाजिम खान, सीपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article