मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशिता श्रीवास्तव के निर्देशन में एवं जिला विधि के सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के सचिव एवं जिला न्यायाधीश श्री आशुतोष शुक्ला के मार्गदर्शन में दिनांक 26 नवंबर 2023 को सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास बुरहानपुर संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पैरा लीगल वॉलिंटियर संदीप शर्मा, अत्ताउल्लाह खान एवं मंगलनाथ दुबे उपस्थित रहे। सर्वप्रथम पीएलवी अत्ताउल्लाह खान ने संविधान दिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया एवं उपस्थित बच्चों को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बारे में बताया गया। उसके पश्चात मंगला दुबे द्वारा संविधान कब बना एवं कब लागू हुआ एवं संविधान बनने से देशवासियों को क्या अधिकार प्राप्त है ? इस संबंध में जानकारी दी गई। संदीप शर्मा द्वारा उपस्थित बच्चों को संविधान एवं कानून की जानकारी दी गई। इसके पश्चात सभी उपस्थितों द्वारा संविधान उद्देशिका का वाचन एवं शपथ ग्रहण की गई। इस अवसर पर लगभग 70 बालक एवं छात्रावास अधीक्षक श्री चौहान एवं स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन रैली के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंगल दुबे ने किया गया एवं आभार अता उल्लाह खान ने माना।
