नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

NCP से अजीत पवार धडे के सरकार में शामिल होने के बाद जिला और ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं को शासकीय कमेटियों में शामिल किया जाना चाहिए ऐसी मांग बंगाल सिंह चितोडिया ने की है। अजीत गुट के जिलाध्यक्ष उमेश नेमाड़े की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में जामनेर ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित की गई। ज्ञानेश्वर पाटील (नाना पाटील) अध्यक्ष , किरण पाटील कार्याध्यक्ष , नरेंद्र जंजाल ब्लॉक प्रभारी , विकास पाटील सचिव , पंडित नाईक उपाध्यक्ष , अभयसिंह राठोड़ कार्याध्यक्ष , प्रभु झालटे शहर अध्यक्ष , दत्तात्रय नेरकर OBC अध्यक्ष , विकास चव्हाण VJNT विंग प्रमुख , विलास पाटील शेंदूर्णी अध्यक्ष इस प्रकार से मनोनन किया गया। मंच पर रविंद्र पाटील , अरविंद चितोड़िया , अरविंद तायडे , मधुकर शिंदे उपस्थित रहे। विदित हो कि अजीत पवार गुट के शिंदे – फडणवीस सरकार में शामिल होने के बाद NCP पर राष्ट्रीय वर्चस्व स्थापित करने की लड़ाई को चुनाव आयोग में लड़ा जा रहा है। अजीत को NCP के 40 विधायकों का समर्थन हासिल है। देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग का फार्मूला घोषित कर दिया है। महाराष्ट्र की कुल 48 में 22 सीटे एकनाथ शिंदे + अजीत पवार और 26 पर भाजपा लड़ेगी। विधानसभा चुनाव में अजीत पवार गुट राज्य की सभी 288 सीटों पर लड़ने की रणनीती बना रहा है। जामनेर विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। भाजपा लोकसभा की जलगांव और रावेर यह दोनों सीटे नेता गिरीश महाजन के नेतृत्व में लड़ेगी। रावेर सीट बचानी है तो यहां से मंत्री गिरीश महाजन को प्रत्याशी बनाया जाना भाजपा के लिए अनिवार्य होगा।
