रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर के संत अर्नाल्ड चर्च में कैथोलिक समुदाय के श्रद्धालुओं द्वारा खिृस्त राजा का पर्व मनाया गया। जिसमें चर्च में पूजन विधि के पश्चात समाज के सभी श्रद्धालु जुलूस में प्रार्थना करते एवं भजन गाते हुए चर्च से लेकर प्रगति संस्था, जीवन ज्योति रोड होते हुए मुख्य सड़क से होकर चर्च पहुंचे जहां पर आराधना के पश्चात पूजन विधि का समापन हुआ।

पूजन विधि में फादर सिल्वेस्टर मेडा, फादर वगी॔स, फादर जोमोन, फादर डिमेलो फादर एंडस लोबू, सिस्टर, महिलाएं बच्चे पुरुष सभी उपस्थित थे।
