गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ज्ञातव्य है कि प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान ग्वालियर के विधि विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्त्वावधान में संविधान दिवस को हर्षोल्लास के साथ संस्थान में दिनांक 26 नवम्बर 2023 को मनाया गया।
संस्थान के निदेशक डाॅ. निशांत जोशी ने बताया कि संविधान हमारे देश की आत्मा है जो हम सबको हमारे मूल अधिकार तथा दायित्वों के प्रति जागरूक करता है कि एक आम व्यक्ति अपने मूल अधिकारों को समझकर किस तरह देश के प्रति अपने दायित्वों को पूरा कर सकता है। उन्होंने बताया कि एक वकील सिर्फ वकालत करने तक ही सीमित नहीं रहता उसका असली कर्तव्य संविधान की रक्षा करना भी है उन्होंने सभी छात्र एवं छात्राओं को संविधान दिवस की शुभकामनाएँ भी दी।
संस्थान की उपनिदेशिका डाॅ. तारिका सिंह सिकरवार ने बताया कि विधि के छात्र एवं छात्राओं को संविधान के अनुरूप ढलकर समाज के प्रति अपने कर्तव्य को निभाना चाहिए तथा संविधान विधिवेत्ताओं ने संविधान को जब बनाया था तब उन्होंने सभीके अधिकारों तथा कर्तवयों को ध्यान में रखकर बनाया था आज परिणामस्वरूप हम अपने कर्तव्यों को आसानी से निभा रहे हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना हमेशा समाज के लिए काम करता रहा है और प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान, ग्वालियर के विधि के छात्र एवं छात्राओं एनएसएस के साथ मिलकर समाज के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा कर सकते है।
संस्थान के विभागाध्यक्ष डाॅ. हरिओम अवस्थी ने उन्होंने बताया कि संविधान की प्रस्तावना ही हमें मिल जुल कर रहना सिखाती है और आज के समय में संविधान हर विधि के छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखता है तथा कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में 350 से अधिक छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक प्राध्यापक अनुराग शर्मा, सहायक प्राध्याक आबिल हुसैन, सहायक प्राध्यापिका ज्योति तोमर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापिका चारू भारद्वाज ने किया तथा कार्यक्रम के समन्वयक सहायक प्राध्यापक आशीष यादव रहे तथा अन्त में राष्ट्रगान के मंचन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
