कलेक्टर ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सौंपा कार्य-दायित्व | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कलेक्टर ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सौंपा कार्य-दायित्व | New India Times

विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत 3 दिसम्बर, 2023 रविवार को मतगणना कार्य संपन्न होना है। मतगणना कार्य हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल ने विधानसभा क्षेत्र नेपानगर और बुरहानपुर के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य-दायित्व सौंपे है।

कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत श्रीमति सृष्टि जयंत देशमुख को मतगणना में संलग्न अधिकारियों- कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने एवं परिचय पत्र जारी करवाने हेतु दायित्व सौंपा है। वहीं मतगणना से संबंधी समस्त कार्यों के प्रभारी अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान होंगे। मतगणना स्थल एवं नगर में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश को प्रभारी अधिकारी बनाया है। मतगणना संबंधी विभिन्न कार्यो को संपादित करने के उद्देश्य से अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भी पृथक-पृथक कार्य-दायित्व सौंपे गये है।

जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री मित्तल ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि मतगणना दिवस पर नियत स्थल एवं समय प्रातः 6.30 बजे अपनी उपस्थिति दर्ज करायें। मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु जारी नियुक्ति आदेश एवं जारी प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होगा। अन्यथा वैध प्रवेश पत्र के अभाव में मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा। मतगणना स्थल पर मोबाईल, पान, तम्बाकू आदि पदार्थ पूर्णतः प्रतिबंधित है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article