गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

एंटीमाइक्रोबियल एवेयरनेस सप्ताह (डब्ल्यूएएडब्ल्यू-2023) नवम्बर 18 से 24, 2023, को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया में “एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस को रोकना” विषय के साथ मनाया जा रहा है, जो माइक्रोबायोलॉजी विभाग एवम् अस्पताल संक्रमण नियंत्रण समिति (एचआईसीसी) द्वारा आयोजित है। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा एक वैश्विक अभियान का हिस्सा है, जो एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के बारे में जागरूकता और समझ बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह अभियान वन हेल्थ हितधारकों के बीच श्रेष्ठ प्रथाओं को बढ़ावा देने में मदद करता है ताकि औषधि-प्रतिरोधी संक्रमणों के उत्पन्न होने और फैलने को कम किया जा सके क्योंकि एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (ए.एम.आर) मानवों, जानवरों, पौधों, और पर्यावरण के लिए एक पूर्णता खतरा है।

नवम्बर 24, 2023, को डॉ.दिनेश कुमार उदैनिया, अधिष्ठाता एवम् सीईओ, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के संरक्षण एवम् माइक्रोबायोलॉजी विभागाद्यक्ष डॉ. किरण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में एमबीबीएस छात्र गणों हेतु पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन किया गया जिसमें 80 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया जिनका आकलन माननीय जजेस डॉ.समीर साठे, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ.मनोज त्यागी, डॉ.अभिषेक शर्मा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के वैश्विक बोझ और ए.एम.आर को नियंत्रित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। सभी हितधारकों को ए.एम.आर की रोकथाम पर शिक्षित करने की आवश्यकता पर और स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा एक एंटीबायोटिक नीति और कड़ी प्रवर्तन की आवश्यकता पर जोर दिया गया। माननीय अतिथि गण एवम् आयोजकों द्वारा अस्पताल संक्रमण नियंत्रण अभ्यासों का पालन करने की भी जरूरत को बताया और पोस्टर प्रतियोगिता के प्रतिभागियों की भूरी भूरी सराहना भी की गई।
आयोजन समिति (डॉ. अभिषेक मेहता, डॉ. निधि शर्मा, डॉ. आभा गुप्ता, स्नातकोत्तर छात्र डॉ. विजय सिंह रजक, डॉ. चित्रा अनुरागी, डॉ.धर्मेंद्र गुर्जर, डॉ. सागर जैन, डॉ. नीरू विश्वकर्मा डा. विस्मित मुंगी) का आभार व्यक्त किया गया।
