अरीब एक्सीलेंस एकेडमी में फ्री दंत चिकित्सा शिविर आयोजित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, इंदौर (मप्र), NIT:

अरीब एक्सीलेंस एकेडमी में फ्री दंत चिकित्सा शिविर आयोजित | New India Times

अरीब एक्सीलेंस एकेडमी में शनिवार को स्कूल के बच्चों और उनके पेरेंट्स के लिए फ्री दंत चिकित्सा शिविर अरीब वेलफेयर सोसाइटी और इंडेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।
इस मौके पर इंडेक्स डेंटल कॉलेज के डॉ अरूणेंद्र सिंह चौहान और उनकी टीम ने दांतो का परीक्षण कर दवाई इत्यादि सामग्री वितरित की। अंत में अरीब वेलफेयर सोसाइटी के साथियों ने सभी चिकित्सकों को सिपासनामा (प्रशस्ति पत्र) देकर सम्मानित किया। एकेडमी के टीचिंग स्टॉफ ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। शिविर में अरीब सोसाइटी की ओर से हाजी मुबीन, युनुस खान, शाहरुख मंसूरी, शोएब खान, अमानुल्लाह सिद्दीकी, रेहान शाह ने शिकरत की। अंत में अमानुल्लाह सिद्दीकी ने सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article