मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एमपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अजय सिंह रघुवंशी के विश्वास पात्र सिपहसालार और एमपी कांग्रेस आईटी सेल के मोहम्मद शाज़ान का निकाह सआदिया तबस्सुम पिता अब्दुल ज़हूर निवासी कुसुमकोट धारणी ज़िला अमरावती महाराष्ट्र के संग शनिवार 25 11 2023 को सुबह 11:00 बजे जामा मस्जिद धारणी में नगर निगम बुरहानपुर के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अकील औलिया, क़ाज़ी कमालुद्दीन (सूरत), क्यूटीएस ग्रुप के डायरेक्टर शेख अब्दुल क़ादर, फारूक डॉक्टर, महबूब साहब की सरपरस्ती में इस्लामी रीति रिवाज और परंपरा अनुसार संपन्न हुआ। इस पुरमसर्रत मौके पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव अजय सिंह रघुवंशी अपनी टीम के समस्त सदस्यों के साथ इस तक़रीब में क़दम से क़दम मिलाकर शरीक रहे और दूल्हे मियां को दिल की गहराइयों से मुबारकबाद पेश करते हुए दोनों के सुखी एवं सफ़ल वैवाहिक जीवन के लिए दुआओं का नज़राना पेश किया। रविवार 26 11 2023 की शाम 7 बजे से हुसैन मैरिज हॉल हमीदपुरा बायपास रोड सिंधी बस्ती बुरहानपुर में वर पक्ष की तरफ से वलीमा की तकरीब आयोजित की गई है।
