मकनपुर में गांधी जयंती के मौके पर सभा का आयोजन | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर ( यूपी ), NIT; ​मकनपुर में गांधी जयंती के मौके पर सभा का आयोजन | New India Timesआज 2 अक्टूबर 2017 को प्राथमिक विद्यालय मकनपुर क्षेत्र लहरपुर जिला सीतापुर के सभागार कक्ष में गांधी जयंती के शुभ अवसर पर एक सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रातः 7:30 बजे गांव में अध्यापक छात्र छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी रैली निकालीईगई, जिसमें बच्चों द्वारा गांव में स्वच्छता संबंधी नारे लगाए गए जिसमें अध्यापक छात्र छात्राएं S.M.C. अध्यक्ष एवं सदस्यगण और अध्यापकों के साथ साथ गांव के सम्मानित व्यक्तियों ने सहभागिता की।​मकनपुर में गांधी जयंती के मौके पर सभा का आयोजन | New India Timesसर्वप्रथम महात्मा गांधी के जन्म दिन के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात प्रधानाध्यापक महोदय ने अपने विचार व्यक्त किए तथा गांधी जी के जीवन के बारे में बताया गया और बच्चों को प्रेरित किया गया कि वह गांधी जी के पद चिन्हों पर चलें और देश तथा समाज का विकास करें।

अध्यापक-अध्यापिकाओं द्वारा सन्दार्येत-पखवाडा पर बाल सभा का आयोजन किया गया। सभा के माध्यम से स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आने वाले स्वछता दिवस पर गीत नाटक व खेल के माध्यम से उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। अंत में सचिव महोदय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभा का समापन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version