थाना प्रभारी की धमकी से परेशान आरक्षक ने खाया सल्फास | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​थाना प्रभारी की धमकी से परेशान आरक्षक ने खाया सल्फास | New India Timesरौन थाने में पदस्थ आरक्षक राम कुमार शुक्ला ने सल्फास खाकर आज अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिस की है। आरोप है कि थाना प्रभारी के रवैये से आहत हो कर आरक्षक ने आत्महत्या करने की कोशिश की है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ आरक्षक शुक्ला ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि आज स्वछता दिवस के अवसर पर थाना परिसर में साफ-सफाई का कार्य होना था जिसमें थाना प्रभारी एस एस गौर के द्वारा सभी स्टाफ को लगाया गया था। आरक्षक शुक्ला की कुछ तबीयत खराब थी इसलिए उन्होंने काम करने से मना कर दिया जिस पर थाना प्रभारी ने उनको लाइन अटैच करवाने की धमकी दे डाली। इसी बात से व्यथित होकर कुछ देर बाद वृद्ध आरक्षक शुक्ला ने सल्फास की गोलियां खाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने की कोशिश की।  उनकी हालत बिगड़ती देख उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आरक्षक को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। जिला चिकित्सालय में पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह कुशवाह और एसडीओपी हेड क्वार्टर राकेश छारी आरक्षक के हालात का जायजा लेने पहुंच गए थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version