अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मथुरा में अयाेजित हाेने वाले मीराबाई की 525 वीं जंयती के माैके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रज रज उत्सव में शामिल होने मथुरा आए। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन किये।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन के बाद यहां से ब्रजरज कार्यक्रम में पहुंचें। वहां प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, कृष्ण- मीराबाई का गुजरात से नाता मुझे मां गंगा ने बुलाया, 2014 से आपके बीच बस गया। मथुरा के कण कण में कृष्ण समाए हुए हैं। यहां वही आते हैं जिन्हें कृष्ण और श्रीजी बुलाते हैं। यह तो श्याम श्याम का धाम है। ब्रज की रज पूजनीय है। इसमें राधारानी रमी है। विश्व की यात्रा का जितना लाभ होता है उतना अकेले ब्रज की यात्रा करने से मिल जाता है। मथुरा में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लगभग 15 आईपीएस, 30 एडिशनल एसपी, 60 डीएसपी, व 125 इंस्पेक्टर और पूरे प्रदेश से लगभग 1500 पुलिसकर्मी तैनात रहे। लगातार होटल, रेलवे स्टेशन और बस अड्डा पर एजेंसी निगाह बनाए रखी है, ताकि कोई संदिग्ध गतिविधि ना हो। बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार मथुरा पहुंचे प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए मथुरा नगरी छावनी में तब्दील है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। चौराहों पर बैरिकेटिंग की गई है। मथुरा पहुंचने पर पीएम माेदी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी आगवानी की। ब्रजरज उत्सव में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
