निरीक्षण के दौरान अहमदाबाद - बरौनी एक्सप्रेस के पैंट्री कार से बिना अनुमोदित ब्रांड पानी बॉटल की 90 पेटी को किया गया जब्त | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

निरीक्षण के दौरान अहमदाबाद - बरौनी एक्सप्रेस के पैंट्री कार से बिना अनुमोदित ब्रांड पानी बॉटल की 90 पेटी को किया गया जब्त | New India Times

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया के निर्देशन में सम्माननीय रेल यात्रियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में किये जा रहे प्रयास की कड़ी में गत दिवस (दिनांक 22.11.2023 को) शाम को गाड़ी क्रमांक 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस के रानी कमलापति स्टेशन पर पहुँचने पर सुपरवाइजर कर्मियों (खानपान निरीक्षक एवं मंडल वाणिज्य निरीक्षक) द्वारा संयुक्त रूप से गाड़ी के पैंट्री कार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पैंट्री कार में बिना अनुमोदित ब्रांड के पानी बॉटल की 90 पेटी पाई गई, जिसे जब्त कर नीलामी के लिए एलपीओ में जमा किया गया तथा सम्बंधित लाइसेंसी के विरुद्ध उचित कार्यवाही के लिए आईआरसीटीसी को सूचित किया गया।
इसके अतिरिक्त इटारसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर मेसर्स होटल धर्मराज द्वारा संचालित केटरिंग स्टॉल पर आवंटित स्थान से अधिक स्थान घेर कर खाद्य सामग्री विक्रय की जा रही थी, जिसे तत्काल प्रभाव से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के आदेश से बंद कराया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article