मोटरसाइकिल चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

मोटरसाइकिल चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

घटना दिनांक 01.11.2023 की रात्री में फरियादी सौम्य पिता चन्द्रेश भण्डारी उम्र 26 साल निवासी भण्डारी चौक मेघनगर की मोटर सायकल हिरो एच एफ डिल्कस क्रमांक MP 45 MS 5691 उसके घर के सामने से अज्ञात आरोपीगण चुरा ले गये थे जिस पर थाना मेघनगर पर अपराध क्रमांक 577/2023 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

दिनांक 22.11.2023 को मुखबीर से सूचना मिली की दो संदिग्ध लड़के संदिग्ध बिना नम्बर की मोटर सायकल लेकर रेल्वे ब्रिज के पास तिराहे पर खडे हैं सूचना पर मेघनगर पुलिस टीम द्वारा रेल्वे ब्रिज के पास तिराहे पर जाकर संदिग्ध लड़कों को पकड़ा व उनके वाहन को चेक करने पर उक्त वाहन थाना मेघनगर के अपराध क्रमांक 577/2023 में चोरी किया गया पाया गया उक्त दोनों लड़के के नाम पुछताछ में उन्होंने अपने नाम 1 उमाशंकर पिता राधेश्याम जाधव उम्र 23 साल निवासी टाटा नगर बाजना बस स्टैण्ड के पास रतलाम 2 योगेश पिता कन्हैयालाल प्रजापत उम्र 23 साल निवासी सिलावटा का वास न्यू बाजना बस स्टैण्ड के पास रतलाम का होना बताया है

जिन्हें गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटर सायकल जप्त की गई है तथा अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में पुछताछ की जा रही है।

अपराध क्रमांक – 577/2023
धारा – 379 भादवि
फरियादी – सौम्य पिता चन्द्रेश भण्डारी उम्र 26 साल निवासी भण्डारी चौक मेघनगर

घटना दिनांक – 1.11.2023 के रात्री 10.30 से 02.11.2023 के सुबह 05.00 बजे के बीच
मया मश्रुका – मो.सा. हिरो एच एफ डिल्कस क्रमांक MP 45 MS 5691
मिला मश्रुका – मो.सा. हिरो एच एफ डिल्कस क्रमांक MP 45 MS 5691
नाम आरोपी – (1) उमाशंकर पिता राधेश्याम जाधव उम्र 23 साल निवासी टाटा नगर बाजना बस स्टैण्ड के
पास रतलाम (2) योगेश पिता कन्हैयालाल प्रजापत उम्र 23 साल निवासी सिलावटा का वास न्यू बाजना
बस स्टैण्ड के पास रतलाम।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article