मुम्बई में "राजस्थान मुस्लिम समाज" का वार्षिक सम्मेलन संपन्न, कुंवर सरवर खान मुख्य अतिथि के रुप में हुए शामिल | New India Times

अशफाक कायमखानी, मुंबई/जयपुर, NIT; ​मुम्बई में "राजस्थान मुस्लिम समाज" का वार्षिक सम्मेलन संपन्न, कुंवर सरवर खान मुख्य अतिथि के रुप में हुए शामिल | New India Timesमुंबई महानगर में मुकीम राजस्थान के लोगों की प्रतिष्ठित समाजी संस्था “राजस्थान मुस्लिम समाज” का जोगेश्वरी इलाके में रुहानी शख्सियत व इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस राजस्थान रहे कुवंर सरवर खान अतिथी में वार्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ। देर रात तक चले सालाना इजलास में अनेक प्रतिभाओ को सम्मानीत किया गया एवं अनेकों को वजीफा देने का ऐहलान भी किया गया।

खचाखच भरे जलसा हाल मे श्रोताओं को सम्बोधित करते हुये सरवर खान ने बच्चों को कामयाब होने के लिये अपने जीवन की शुरुवात में ही एक गोल फिक्स करके उसको पाने के लिये कड़ी मेहनत करने की उनसे अपील करते हुये रिजल्ट को अल्लाह पाक के भरोषे छोड़ने पर जोर दिया। वहीं वालिदेन से बच्चों की सही तरबियत व समय की नजाकता को समझते हुये उनकी सही दिशा में परवरीश करने की अपील भी की है। पिन र्डोप साइलेंस माहौल में सरवार खान ने बच्चों को भविष्य सवांरने के अपने जीवनकाल के अनेक अनुभवों से अवगत करने के साथ साथ अनेक टिप्स उन्हें बताते हुये “राजस्थानी मुस्लिम समाज” संस्था द्वारा इस तरह के प्रतीवर्ष आयोजन कर प्रतिभाओं को सम्मानीत व वजीफा देकर उनका हौसला बढाने के चलन को सुखद बताते हुये इस तरह के कार्यक्रम आयोजन करते रहने पर जोर दिया।

जलसे में सरवर खान के अलावा मौलाना अतरह साहब व मोहन जी नेपाली भी अतिथी थे।

जलसे में अजीज फारुकी, रहीम उस्मानी, इकबाल तवंर, असरार भाटी, हनीफ जमादार, अब्दुल गफ्फार जाटू सहित बडी तादात मे राजस्थानी महिला-पुरुष मोजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version